Haryana Honeytrap Queen
इश्क का गोरखधंधा

हरियाणा की एक ऐसी क्वीन, जिसके चेहरे के पीछे छिपी काली साजिश, जानिए पूरी कहानी

Haryana Honeytrap Queen: यह कहानी हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव की एक ऐसी लड़की की है, जिसकी सादगी के पीछे एक शातिर दिमाग छिपा था। सिरसा के नेजाडेला कलां गांव की रहने वाली कंचन छठी कक्षा तक पढ़ी-लिखी थी, साल 2008 में जब रानियां के गिंदड़ा गांव में कृष्ण के साथ ब्याह कर आई, तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन एक खतरनाक गैंग की सरगना बन जाएगी।

Haryana Honeytrap Queen साधारण बचपन और पहली शादी

कंचन उर्फ वीरपाल की कहानी शुरू में किसी आम गांव की लड़की जैसी ही थी। छठी क्लास तक पढ़ाई की, उसके बाद स्कूल छूट गया। परिवार साधारण था। पहनावा भी बिल्कुल साधारण- सलवार-कमीज, कोई आधुनिक फैशन नहीं। गांव के लोग आज भी याद करते हैं कि वो किसी भी लड़की जैसी दिखती थी। कोई शक नहीं था।

साल 2008 में उसकी शादी रानियां क्षेत्र के गांव गिंदड़ा के युवक कृष्ण से हो गई। शादी के बाद पहले 6 महीनों तक सब ठीक चला, लेकिन जैसे ही घरेलू जिंदगी शुरू हुई, कंचन का असली रंग दिखना शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर सास और ननद से झगड़ने लगी। “मेरा सामान निकाल लिया”, “मुझे कम ध्यान दिया जा रहा है”  ऐसे आरोप लगाकर घर में तनाव पैदा करने लगी। सास-बहू के झगड़े इतने बढ़ गए कि परिवार वालों ने उन्हें अलग रहने को कह दिया।

उसका पति कृष्ण ने कुछ साल राजस्थान में काम किया। वापस लौटा तो गांव में ही एक युवक के साथ कंचन के संबंधों की अफवाहें उड़ने लगीं। पंचायत हुई, मामला सुलझ गया, लेकिन जहर फैल चुका था।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen

Haryana Honeytrap Queen अंबाला में नया मोड़ और सोशल मीडिया का जाल

साल 2013 में कृष्ण को अंबाला की सोनालिका कंपनी में नौकरी मिल गई। उसने कंचन को भी साथ ले लिया, क्योंकि गांव में झगड़े ज्यादा हो रहे थे। अंबाला में किराए के मकान में दोनों रहने लगे। यहीं से कंचन की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया।

कंचन सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम,  जहां भी मौका मिलता, वो घंटों बिताती। इसी दौरान गांव खाजाखेड़ा के युवक इंद्र से उसकी ऑनलाइन जान-पहचान हुई। इंद्र कभी-कभी अंबाला आता और कंचन से मिलता।

पति के काम पर जाने के बाद दोनों का मिलना-जुलना बढ़ गया। मकान मालिकों को शक हुआ। वे एतराज करने लगे। कृष्ण को मजबूरन मकान बदलना पड़ा। लेकिन सिलसिला रुका नहीं।

एक दिन कृष्ण ग्वालियर काम से गया। उसी रात मकान मालकिन के बेटे का फोन आया “भाई, जो काम चल रहा है वो गलत है। एक लड़का आपकी बीवी से मिलने आता रहता है।” कृष्ण ने तुरंत कंचन की मां को बुलाया। लेकिन कंचन अपनी मां से भी झगड़ने लगी। घरेलू कलह बढ़ती गई।

2019 में आखिरकार कंचन पति से अलग हो गई और इंद्र के साथ रहने लगी। यहीं से उसकी असली कहानी शुरू हुई।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen

Haryana Honeytrap Queen गैंग का जन्म और मोटी कमाई का सपना

अलग होने के बाद कंचन जब मायके जाती, तो शराब पीने की आदत बढ़ गई। कभी-कभी फोन पर कहती, “आज बीयर ले ली है।” इंद्र के साथ रहते हुए उसने एक गिरोह खड़ा कर लिया। 2018 के आसपास ये गिरोह बनना शुरू हुआ। मकसद था,  मोटी कमाई और ऐशो-आराम की जिंदगी जीना।

कंचन ने सोशल मीडिया पर कई फेक आईडी बनाईं,  पूनम, पूनम रानी, वीरपाल जैसे नामों से। ये अकाउंट्स खासतौर पर उन पुरुषों को टारगेट करते थे जो लड़कियों में दिलचस्पी दिखाते थे। धीरे-धीरे बातें बढ़ाई जातीं, चैटिंग का जाल बिछाया जाता, फिर चाय-कॉफी के बहाने होटल या किसी जगह बुलाया जाता।

वहां पहुंचते ही प्लान एक्टिव हो जाता। कंचन आरोप लगा देती,  छेड़छाड़ या रेप का। फिर समझौते के नाम पर पैसे ऐंठे जाते। पैसे गिरोह के सदस्यों में बंट जाते।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen

Haryana Honeytrap Queen कंचन के शिकार व्यक्ति

केस-1: मौसी के लड़के को फंसाया 

कंचन ने अपनी मौसी के बेटे को भी नहीं बख्शा। 2019 में सिविल लाइन थाने में रेप का केस दर्ज कराया। युवक गिरफ्तार हुआ, कोर्ट केस चला। असल वजह? वो युवक कंचन की शादी में बिचौलिए की भूमिका निभा चुका था। दिल्ली में कुछ दिन उसके साथ रही, फिर वापस आकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप लगा दिया। मकसद था पैसे ऐंठना।

केस-2: हिसार का रिटायर्ड फौजी से रुपए हड़पे 

बस में यात्रा के दौरान कंचन की मुलाकात हिसार के एक रिटायर्ड फौजी से हुई। सोशल मीडिया पर बातें शुरू हुईं। फौजी जाल में फंस गया। कंचन ने गिरोह की एक लड़की को उसके पास भेज दिया। एक रात बाद आरोप लगा दिए गए। फौजी ने तीन लाख रुपये देकर मामला सुलझाया।

केस-3: ससुराल में फर्जी शादी का खेल

2021 में कंचन ने अपनी ससुराल के एक युवक की शादी करवाई। पैसे का सौदा हुआ। दुल्हन बठिंडा (पंजाब) की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गायब हो गई। बाद में पता चला कि ये पूरा खेल कंचन और उसकी मां ने रचा था। ससुराल वालों को भनक तक नहीं लगी।

केस-4: सिरसा अनाज मंडी का कारोबारी 

ये वो केस था जिसने कंचन को पुलिस के शिकंजे में ला खड़ा किया। कंचन और सिमरन ने मिलकर अनाज मंडी के एक कारोबारी को छेड़छाड़ के केस में फंसा दिया। 2.30 लाख रुपये ऐंठे गए। इसमें से 70 हजार कंचन ने खुद रखे, 10 हजार सिमरन को दिए, बाकी पुलिसकर्मियों और गिरोह के अन्य सदस्यों में बंट गए। कारोबारी ने वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग एसपी को सौंप दी। इसी से सिमरन और कंचन दोनों गिरफ्तार हुईं।

केस-5: सेक्टर 19 का प्रॉपर्टी डीलर

सिमरन ने कंचन के साथ मिलकर सेक्टर 19 के एक प्रॉपर्टी डीलर को होटल में फंसा दिया। चाय-कॉफी के बहाने गई, रात गुजारी, फिर रेप का केस दर्ज कर दिया। वीडियो वायरल हुआ जिसमें सिमरन होटल के अंदर-बाहर वीडियो बना रही थी। युवक गिरफ्तार हुआ। इस केस में एक पुलिस अधिकारी का तबादला भी हुआ।

केस-6: रंगड़ी खेड़ा का युवक

कंचन के भाई रोहताश ने खुलासा किया कि कंचन ने रंगड़ी खेड़ा के एक युवक को भी फंसाया था, लेकिन वो युवक सामने नहीं आया।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen

Haryana Honeytrap Queen गिरोह का ऑपरेशन मॉडल

गिरोह 2018 में बनाया गया था। गिरोह में लड़कियां और लड़के दोनों थे। सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स से शिकार की तलाश होती। दिलचस्पी दिखाने वाले को धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसाया जाता। होटल बुलाया जाता। वीडियो बनाई जाती और फोटो खींचे जाते। इसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाती और रुपयों की डिमांड की जाती थी।

कुछ महीने पहले कंचन के घर चोरी हुई थी। उसी सिलसिले में सदर थाने के पुलिसकर्मी जगदीश से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में मंडी कारोबारी केस में दो पुलिसकर्मी (जगदीश और विजय) भी शामिल हो गए। दोनों सस्पेंड और गिरफ्तार हुए।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen

Haryana Honeytrap Queen कंचन : पढ़ाई कम, दिमाग शातिर

कंचन छठी क्लास तक पढ़ी, लेकिन सोशल मीडिया चलाने में माहिर थी। फेक नामों से कई प्राइवेट अकाउंट्स चलाती थी। पति कृष्ण ने बताया कि उसने पांच साल में दस मकान बदले। बार-बार मकान मालिक एतराज करते। कंचन दोस्तों से भी पैसे मांग लेती। घर से गहने गायब कर दिए।

अब कंचन और सिमरन दोनों जेल में हैं। पुलिस पुराने मामलों की जांच कर रही है। आशंका है कि कई पीड़ित पैसे देकर चुपचाप समझौता कर चुके हैं और सामने नहीं आएंगे।

Haryana Honeytrap Queen
Haryana Honeytrap Queen मामले का खुलासा कर जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

Haryana Honeytrap Queen सच्चाई जो सोचने पर मजबूर करती है

ये कहानी सिर्फ कंचन की नहीं है। ये उन सैकड़ों युवतियों की भी है जो आसानी से शराब, ऐशो-आराम और मोटी कमाई के चक्कर में फंस जाती हैं। कंचन ने दिखा दिया कि पढ़ाई कम हो तो क्या हुआ, अगर दिमाग शातिर हो तो एक पूरा गिरोह खड़ा किया जा सकता है।

पति कृष्ण आज भी हैरान है। वो कहता है-  “शादी से पहले वो बिल्कुल साधारण थी। शराब पीना शुरू किया, युवकों से दोस्ती बढ़ाई, फिर गिरोह बना लिया।”

पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। डीएसपी आदर्शदीप सिंह मंडी कारोबारी मामले की जांच कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना और महिला थाना भी पुराने केस खंगाल रहे हैं।

कंचन की कहानी एक सबक है- सोशल मीडिया के चमकदार जाल में फंसने से पहले सोचना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी एक चाय-कॉफी का निमंत्रण, जिंदगी भर का पछतावा बन सकता है।

Haryana Love Fraud हरियाणा में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक काली साजिश

आज सिरसा के लोग इस कहानी पर चर्चा कर रहे हैं। कोई हैरान है, कोई गुस्सा कर रहा है, कोई डर रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है- कंचन जैसी और कितनी महिलाएं अभी भी सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स चलाकर शिकार ढूंढ रही होंगी?

ये कहानी खत्म नहीं हुई है। ये अभी जारी है। पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। और जैसे-जैसे और राज खुलेंगे, शायद और कई पीड़ितों की कहानियां सामने आएंगी। Haryana Honeytrap Queen

हरियाणा की बेटी का विश्व मंच पर डंका: करनाल की जसमीन कौर बनीं Miss Teenager Universe 2026 की 3rd Runner-Up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *