Live in Relationship लिव इन रिलेशनशिप क्यों टूटते हैं? जानें वो 8 बड़ी वजहें और कानूनी अधिकार

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

Live in Relationship पिछले कुछ सालों से भारत में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। न केवल मेट्रो सिटी बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग लिव-इन-रिलरशिप को अपना रहे हैं।

लोग सामाजिक बंधनों से मुक्त होकर, जाति और धर्म का भेदभाव त्यागकर इस रिश्ते में रह रहे हैं। कुंवारे युवक-युवतियों के साथ-साथ शादीशुदा औरत और मर्द भी लिव-इन-रिलरशिप को महत्व दे रहे हैं।

कानूनी स्थिति और सामाजिक धरातल

हालांकि भारत में लिव-इन-रिलरशिप को लेकर कोई विशेष कानून तो नहीं है, लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) और विभिन्न राज्यों की हाईकोर्ट ने इस रिश्ते को अपराध नहीं माना है।

लिव-इन-रिलरशिप में रहना कोई अपराध नहीं है, लेकिन हरियाणा प्रदेश में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले पुरुष न केवल महिलाओं को मौत के घाट उतार रहे हैं, बल्कि अपनी लाइफ भी बर्बाद कर रहे हैं।

Live in Relationship हरियाणा में हिंसक घटनाओं के उदाहरण

हरियाणा में हालात यह हो गए हैं कि पिछले कुछ दिनों के अंतराल में ही आधा दर्जन से अधिक युवती और महिला पार्टनर को उनके पुरुष पार्टनर ने ही मौत के घाट उतार दिया है। यहां कुछ उदाहरण देखिए…

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

पानीपत में 24 वर्षीय ब्यूटी खातून नामक युवती की उसके लिव इन पार्टनर सूरज पठान ने हत्या कर दी। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली ब्यूटी खातून करीब 6 महीने पहले अपने परिजनों को बिना बताए ट्रेन से पानीपत आई थी। यहां वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत कुलदीप नगर में किराये पर रहने लगी और एक फैक्ट्री में काम करने लगी थी। (पूरी कहानी पढ़े)

Live in Relationship रूह कंपा देगी यह कहानी!

उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर के एक छोटे से गांव सीतापुर की गलियों में जब अंकित यादव पहली बार अपने बड़े सपनों के साथ निकला था, तो उसकी आँखों में भविष्य की एक चमक थी। पिता महेश यादव के जाने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी 24 साल के इस नौजवान के कंधों पर आ गई थी।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

वह चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था, मेहनत करता था ताकि फतेहपुर में बैठी अपनी माँ और तमिलनाडु में रहने वाली बहन दीपा को एक बेहतर जीवन दे सके। लेकिन नियति ने उसके जीवन की कहानी किसी और मोड़ पर ले जाने की ठान रखी थी। पूरी कहानी पढ़ें

Live in Relationship 26 दिन की दुल्हन, लिव-इन का खौफनाक पन्ना

कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक और शांत शहर के मोहननगर इलाके में 46 वर्षीय रामअवतार अपनी जिंदगी का ताना-बाना बुन रहे थे। अग्रसेन चौक के पास उनकी जनरल स्टोर की एक अच्छी-भली दुकान थी।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

सुबह दुकान खोलना, ग्राहकों से हंसकर बात करना और शाम को घर लौटना- यही उनका नियम था। लगभग 24 साल पहले उनकी शादी रेखा से हुई थी। चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) के साथ उनका भरा-पूरा परिवार था। घर में हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल रहता था। पूरी कहानी पढ़े

Live in Relationship  योगेश-प्रिया की इमोशनल स्टोरी

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से भी आया, जहां हरियाणा के पलवल के गांव नांगल ब्राह्मण का रहने वाला योगेश प्राइवेट जॉब करता था। वहां उसकी जान पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली एक युवती से हुई थी।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

दोनों में मुलाकात हुई और प्यार हो गया, जिसके बाद योगेश ने वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद योगेश के दो बच्चे हुए, जिनमें 6 साल की बेटी और 10 महीने का बेटा था, लेकिन बाद में पत्नी से अनबन होने पर वह बच्चों समेत मायके चली गई। (पूरी कहानी पढ़े)

Live in Relationship रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

करीब 10 साल पहले, यूपी के सहारनपुर की रहने वाली उमा ने दुनिया की परवाह किए बिना अपने प्यार के लिए घर की दहलीज लांघी थी। उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की। उस वक्त उसे लगा था कि उसका हमसफर ही उसकी पूरी कायनात है। पूरी कहानी पढ़े

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

Live in Relationship हरियाणा की डांसर की रियल लिव इन स्टोरी

हरियाणा के छोटे शहर रतिया में एक सामान्य-सी जिंदगी शुरू हुई थी सिमरन की। नाम था सिमरन उर्फ सिम्मी, उम्र 34 साल। वह फतेहाबाद जिले के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली थी। जिंदगी की शुरुआत में उसने शादी की, एक बेटा और एक बेटी हुई। लेकिन घरेलू कलह बढ़ती गई।

छह साल पहले पंचायती तरीके से तलाक हो गया। कोर्ट में केस अभी भी चल रहा था। माता-पिता ने उसे घर से बेदखल कर दिया। सिमरन अकेली रह गई, लेकिन अपने 9 साल के बेटे को अपने पास रखा। बेटी पिता के साथ चली गई। पूरी कहानी पढ़ें

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

Live in Relationship बढ़ती जरूरतें और गहरी होती महत्वाकांक्षाएं

दरअसल, लिव इन में रहने वाले कपल्स की समय बीतने के साथ-साथ महत्वाकांक्षाएं और जरूरतें भी बढ़ने लगती हैं। लिव इन में आने से पहले दोनों के बीच भले ही यह सहमति बने कि दोनों एक दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे और कोई आर्थिक या सामाजिक दबाव नहीं डालेंगे।

हालांकि बहुत कम और समझदार कपल्स में ही इस तरह की सहमति टिक पाती है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि दोस्ती हुई, दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और जल्दबाजी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया।

Live in Relationship रिश्ते का बदलना और असुरक्षा की भावना

लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता है और दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता चला जाता है, वैसे ही दोनों की जरूरतें बढ़नी शुरू हो जाती हैं। दोनों में कहीं न कहीं वे भावनाएं भी पैदा होने लगती हैं, जो एक पति-पत्नी के रिश्ते के बीच होती हैं।

लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर किसी दूसरी लड़की को तरजीह ना दे, वैसे ही लड़का भी यही अपेक्षा करता है।

Live in Relationship शक और अविश्वास ने घोला जहर

सूरज पठान और ब्यूटी खातून के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां सूरज को शक हो गया था कि ब्यूटी किसी अन्य लड़के को महत्व दे रही है। सूरज ने खुद भी माना कि उसके रहते हुए ब्यूटी खातून किसी अन्य लड़के से घंटों फोन पर बात करती थी और इसी शक ने रिश्ते में जहर घोल दिया।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के मुख्य कारण

लिव इन रिलेशन टूटने के दूसरे बड़े कारण इस प्रकार हैं:

1- दोनों के साथ रहने के कारण उनके खर्चे भी बढ़ते चले जाते हैं और इन खर्चों को कौन वहन करे, इसे लेकर विवाद होता है।

2- लड़की या लड़के द्वारा एक-दूसरे पर शादी का दबाव बनाना।

3- रसोई का खर्च और मकान का किराया कौन भरेगा, इसे लेकर आपसी तनातनी होना।

4- बच्चों की स्कूल फीस और अन्य खर्च कौन वहन करेगा।

5- दोनों के घूमने-फिरने और लाइफस्टाइल पर होने वाला खर्च।

6- आपसी संबंध बनने के बाद युवती या महिला का गर्भवती हो जाना।

7- परिजनों द्वारा लड़के या लड़की की शादी किसी अन्य जगह पर तय कर दिया जाना।

Live in Relationship रिश्ते की शुरुआत में सावधानी की जरूरत

लिव इन में रहने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है, जैसे कि युवक-युवती का बैकग्राउंड क्या है और वे दोनों इस रिश्ते में क्यों रहना चाहते हैं। इसकी पड़ताल खुद ही करनी होगी।

क्योंकि कई बार सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के इरादे से लड़के झूठ बोलते हैं, जिससे लड़की को लगता है कि इस युवक के साथ रहने में कोई हर्ज नहीं है। ठीक इसी तरह लड़कियां भी अपनी पिछली जिंदगी के बारे में छुपा कर रखती हैं।

आपसी भरोसे और संवाद का महत्व

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करें। दोनों अपनी कोई भी बात एक-दूसरे से कतई ना छिपाएं।

यदि कोई आर्थिक परेशानी आती है तो दोनों मिलकर उस समस्या का समाधान करें। यदि घरेलू या सामाजिक दबाव बनता है तो दोनों आपस में बैठकर इस समस्या को सुलझाएं, इसके लिए किसी नजदीकी रिश्तेदार, दोस्त या वकील की सलाह भी ली जा सकती है।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

Live in Relationship स्वभाव में बदलाव और कानूनी पहलू

यदि दोनों में से किसी एक का रवैया गुस्सैल है तो अपने इस व्यवहार में बदलाव लाएं। लिव इन रिलेशनशिप के दौरान यदि किसी बात को लेकर विवाद होता है और मन में हिंसक विचार आते हैं, तो तुरंत काउंसलिंग करानी चाहिए। दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर शक तो बिल्कुल भी ना करें।

अधिवक्ता हेमंत मित्तल बताते हैं कि भारत में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कोई विशेष कानून नहीं बना है। हालांकि इस तरह के विवाद सामने आने के बाद समय-समय पर विभिन्न कोर्ट द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसले अवश्य सुनाए गए हैं।

कोर्ट के निर्णय और जीवन का अधिकार

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस रिश्ते को अपराध नहीं माना है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, 18 साल से ऊपर के वे युवक-युवती एक साथ रह सकते हैं जो शादीशुदा नहीं हैं, क्योंकि यह उनके जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अपने एक फैसले में कहा था कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार है, जहां वे शांतिपूर्वक और बिना किसी व्यवधान के रह सकते हैं।

Live in Relationship मानसिक स्वास्थ्य और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

पति-पत्नी या लिव इन पार्टनर द्वारा हत्या के मामलों में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं। डॉ. अशोक अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा में हुई हत्याओं के पीछे कुछ ऐसे भी राज छिपे रहे होंगे, जिन तक न तो परिवार वाले पहुंच पाते हैं और न ही पुलिस।

उन्होंने बताया कि इस तरह के हालात जब बनते हैं तो व्यक्ति ‘डिल्यूजनल जेलेसी’ या ‘डिल्यूजन ऑफ इनफिडेलिटी’ (Delusional Infidelity – साथी पर बेवफाई का शक होना) का शिकार हो जाता है, जो एक खास किस्म की मानसिक बीमारी है।

Live in Relationship लिव इन रिलेशन टूटने के 8 कारण

नशा और सहनशीलता की कमी का असर

अधिक मात्रा में शराब और भांग का नशा करने वाला व्यक्ति भी इस तरह के कदम उठाता है। उन्होंने बताया कि मर्डर के मामलों में पुलिस आमतौर पर परिजन, रिश्तेदारों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को ही देखती है, नशे की इस खतरनाक प्रवृत्ति की ओर कोई ध्यान नहीं देता है।

यदि बॉडी का सही तरह से फोरेंसिक व केमिकल पोस्टमार्टम कराया जाए तो निश्चित तौर पर नशा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सहनशील ना होना भी हत्या की वजह बनता है, इसलिए दो पार्टनरों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होने पर दोनों को ही सहनशील रवैया अपनाना चाहिए।

Live in Relationship रील लाइफ का प्रभाव और सामाजिक मान्यता

सामाजिक शास्त्री डॉ. वीरेंद्र आजम का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी ने अपनी रियल लाइफ को ‘रील लाइफ’ में ढाल लिया है, और वे पढ़ाई व जॉब के सिलसिले में घर से दूर रह रहे हैं।

वह कहते हैं कि इस तरह के रिश्तों को पारंपरिक समाज आसानी से मान्यता नहीं देता है। इसलिए इस तरह के रिश्तों में रहने वाले लोगों को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। Live in Relationship

लेटेस्ट सच्ची प्रेम कहानियां और रोमांटिक लव स्टोरी अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

रोजाना लेटेस्ट रोमांटिक और रियल लव स्टोरी पढ़ने के लिए हमारे व्हाटसएप चैनल को फॉलो करें।

हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुड़ें:

Xlaila Editor: महेश कांत शिवा (Xlaila Editor) पिछले 15 वर्षों से डिजिटल मीडिया से जुडे़ हैं। अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं देने के बाद, वर्तमान में वह एक बड़े मीडिया घराने में बतौर चीफ सब एडिटर (डिजिटल) कार्यरत हैं। खबरों के साथ-साथ दिल को छू लेने वाली कहानियों और जज्बातों को पन्नों पर उतारना उनका पैशन है, और अपने ब्लॉग xlaila पर कहानियों को जीवंत करना उनका हुनर है।