फेसबुक पर प्यार, किडनैपिंग: लुधियाना से यूपी तक फैली रियल लव स्टोरी, जो बंदिशों की भेंट चढ़ी

Facebook Love Story

Facebook Love Story: कहते हैं कि सोशल मीडिया की आभासी दुनिया (Virtual World) में जो जैसा दिखता है, असल जिंदगी में वैसा होता नहीं। फेसबुक की चैटिंग से शुरू हुआ प्यार जब हकीकत की जमीन पर उतरा, तो एक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लेगा, इसकी कल्पना लुधियाना की रहने वाली उस नाबालिग लड़की ने कभी नहीं की थी।

यह कहानी सिर्फ एकतरफा जिद की नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक बंदिशें, पहचान का धोखा और आखिरकार एक सनकी प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमिका को किडनैप करने की वो दास्तान है, जिसने पूरे परिवार को खौफ में डाल दिया है।

Facebook Love Story ‘अनजान’ से दोस्ती और बातों का सिलसिला

इस कहानी की शुरुआत करीब छह महीने पहले लुधियाना में हुई। लुधियाना में रह रही एक नाबालिग लड़की अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बीच सिलाई सीखने का काम कर रही थी। इसी दौरान, समय बिताने और दुनिया से जुड़ने के लिए उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का सहारा लिया। फेसबुक स्क्रॉल करते हुए उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले एक लड़के से हुई। लड़का भी नाबालिग था।

शुरुआती हाय-हेलो के बाद दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग का दौर शुरू हो गया। लड़के ने बड़ी चालाकी से शुरुआत में ही अपनी असली पहचान को छुपाए रखा। उसने लड़की को अपने पैतृक गांव का नाम कुछ और ही बताया, ताकि लड़की को उस पर कोई शक न हो। धीरे-धीरे फेसबुक की यह दोस्ती फोन कॉल्स तक पहुंच गई। दोनों के बीच घंटों बातचीत होने लगी। दिन-रात फोन पर बातें करते-करते छह महीने बीत गए और इस दौरान दोनों को यह अहसास भी नहीं हुआ कि वे कब एक-दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं।

Facebook Love Story प्रतिकात्मक फोटो।

Facebook Love Story दोस्ती का प्यार में बदलना और शादी का फैसला

घंटों फोन पर रहने का नतीजा यह हुआ कि दोनों की यह गहरी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं और फैसला किया कि वे आपस में शादी करेंगे और अपनी आगे की जिंदगी एक साथ बिताएंगे। लड़की इस रिश्ते को लेकर गंभीर थी, इसलिए उसने अपने इस प्यार को छुपाने के बजाय सीधे अपने माता-पिता के सामने रखने का फैसला किया।

लड़की ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को पूरी बात बता दी कि उसे फेसबुक पर यूपी के एक लड़के से प्यार हो गया है और वे दोनों शादी करना चाहते हैं। एक नाबालिग बेटी के मुंह से शादी की बात सुनकर माता-पिता हैरान रह गए।

Facebook Love Story माता-पिता की शर्त और कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट

जब बेटी ने शादी की जिद की, तो शुरुआत में माता-पिता ने इस रिश्ते के लिए साफ मना कर दिया। वे सोशल मीडिया के जरिए हुए इस अनजान प्यार के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। लेकिन, बेटी के लगातार कहने पर उन्होंने बीच का एक रास्ता निकाला। माता-पिता ने लड़की के सामने एक सख्त शर्त रखी।

उन्होंने कहा, “अगर वह लड़का तुमसे सच में प्यार करता है और शादी करना चाहता है, तो उसे एक बार बात करने के लिए हमारे घर लुधियाना बुलाओ। हम उससे मिलेंगे, उसके बारे में जानेंगे, फिर कोई फैसला करेंगे।”

लड़की ने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया और माता-पिता की शर्त के बारे में बताया। बॉयफ्रेंड भी बिना देर किए उत्तर प्रदेश से ट्रेन पकड़कर लुधियाना के लिए रवाना हो गया। जब वह लड़का लुधियाना में लड़की के घर पहुंचा, तो वहां एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबके होश उड़ा दिए।

जैसे ही लड़की की मां और पिता लड़के के सामने आए, वे उसे देखकर सन्न रह गए। वह लड़का कोई अजनबी या पराया नहीं था, बल्कि उनके अपने ही पैतृक गांव का रहने वाला था। इतना ही नहीं, रिश्तों के ताने-बाने को टटोला गया तो पता चला कि वह दूर के रिश्ते में उनका भाई ही लगता था।

Facebook Love Story प्रतिकात्मक फोटो।

Facebook Love Story सामाजिक बंधन और शादी से साफ इनकार

इस खुलासे ने पूरी लव स्टोरी का रुख ही बदल दिया। लड़की की मां के अनुसार, उनके समाज और पैतृक गांव के पारंपरिक नियमों के तहत, एक ही गांव के लड़के-लड़की की आपस में शादी नहीं हो सकती।

गांव की मर्यादा और सामाजिक बंधनों के अनुसार, वे आपस में भाई-बहन के रिश्ते में आते थे। इस सामाजिक कड़वी सच्चाई का हवाला देते हुए माता-पिता ने शादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने लड़के और लड़की दोनों को साफ शब्दों में समझा दिया कि यह रिश्ता किसी भी कीमत पर मुमकिन नहीं है और समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।

Facebook Love Story आधी रात की गलती और लड़के का घर से निकाला जाना

यूपी से इतनी दूर आने के कारण, लड़का तुरंत वापस नहीं गया और करीब दो दिनों तक लड़की के घर पर ही रुका रहा। लेकिन इस दौरान माहौल में तनाव साफ था। इसी बीच एक रात को घर में एक ऐसी घटना घटी जिसने माता-पिता के गुस्से को और बढ़ा दिया।

रात के समय जब घर की सारी लाइटें बंद हो गईं, तो लड़की घर की छत पर चली गई। लड़का भी चुपके से उठा और अंधेरे का फायदा उठाकर छत पर उसके पास पहुंच गया। जब माता-पिता को इस बात की भनक लगी, तो वे बेहद नाराज हुए। उन्होंने अपनी बेटी को कड़ी फटकार लगाई और मर्यादा का उल्लंघन करने के आरोप में अगले ही दिन लड़के को अपने घर से बाहर निकाल दिया।

घर से निकाले जाने के बाद भी लड़के ने हार नहीं मानी। उसने वापस यूपी जाने के बजाय लुधियाना में ही रहने का फैसला किया। उसने बाहर एक कमरा किराए पर ले लिया। हालांकि, घर से दूर होने के बाद भी दोनों का संपर्क पूरी तरह से नहीं टूटा था, वे किसी न किसी तरह एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।

Facebook Love Story प्रतिकात्मक फोटो।

Facebook Love Story लुधियाना में रहकर मिस्त्री का काम और बढ़ता दबाव

लड़का पिछले छह महीने से लुधियाना में ही रह रहा था। अपना खर्च चलाने के लिए उसने यहां एक लक्कड़ (लकड़ी) के मिस्त्री के साथ काम करना शुरू कर दिया था। काम सीखने और कमाने के साथ-साथ उसका पूरा ध्यान लड़की पर ही था। वह लगातार लड़की को फोन करता रहता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।

दूसरी तरफ, लड़की के मन में अपने परिवार और सामाजिक मर्यादा का डर बैठ चुका था। वह फोन पर लड़के को बार-बार समझा रही थी और मना कर रही थी कि उनके बीच अब शादी होना मुमकिन नहीं है, इसलिए वह यह जिद छोड़ दे। लेकिन लड़का किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं था।

Facebook Love Story ‘माता-पिता जो कहेंगे, वही करूंगी’ – आखिरी फैसला

लड़के के लगातार बढ़ते दबाव और रोज-रोज के फोन कॉल्स से परेशान होकर रविवार (31 मई) को लड़की के परिवार ने एक बार फिर ठोस कदम उठाने की सोची। उन्होंने लड़के को दोबारा बातचीत के लिए अपने घर बुलाया। इस बार परिवार ने लड़के और लड़की दोनों को आमने-सामने बैठाया। उन्हें गहराई से समझाया गया कि एक ही गांव और दूर की रिश्तेदारी होने के कारण समाज में उनकी शादी कभी मान्य नहीं होगी।

इस बार, लड़की ने भी अपनी जिद छोड़ दी थी। उसने अपने माता-पिता के फैसले का पूरा समर्थन किया। उसने लड़के की आंखों में आंखें डालकर साफ कह दिया-

“जैसा मेरे मम्मी-पापा कहेंगे, मैं वैसा ही करूंगी। मैं उनके खिलाफ नहीं जा सकती, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती।”

प्रेमिका के मुंह से यह साफ इनकार सुनकर लड़का बुरी तरह बौखला गया। वह गुस्से और नफरत से तमतमाता हुआ वहां से निकल गया, लेकिन उसके दिमाग में एक खौफनाक साजिश आकार ले चुकी थी।

Facebook Love Story प्रतिकात्मक फोटो।

Facebook Love Story मोबाइल छीनने का नाटक और अगवा करने की साजिश

रविवार को जाते-जाते लड़के ने चालाकी से लड़की का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। घर से जाने के बाद उसने लड़की का फोन पूरी तरह से बंद कर दिया। सोमवार को जब लड़की को अपना फोन न मिलने पर बेचैनी हुई, तो उसने किसी दूसरे नंबर से अपने बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर संपर्क किया। लड़के ने फोन उठाया और बेहद सामान्य बनते हुए कहा, “अगर तुम्हें अपना फोन वापस चाहिए, तो इसे मुझसे लेने के लिए आ जाओ।”

आरोपी लड़के ने उसे सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे इलाके के एक ‘मुर्गी फार्म’ के पास बुलाया। लड़की बिना किसी अनहोनी की आशंका के, अपना मोबाइल वापस लेने वहां पहुंच गई। लेकिन वहां पहुंचते ही लड़के का असली और खौफनाक चेहरा सामने आया। जैसे ही लड़की मुर्गी फार्म के पास पहुंची, आरोपी ने उसे जबरन दबोच लिया और वहां पहले से मौजूद एक ऑटो में खींचकर बैठा लिया। लड़की चिल्लाती रह गई, लेकिन आरोपी उसे जबरन अगवा (किडनैप) करके वहां से भगा ले गया।

इतना ही नहीं, आरोपी की नीयत कितनी खराब थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को ही उसने चालाकी से लड़की के बैंक अकाउंट में सेंध लगाई और उसमें से करीब 2,000 रुपए भी निकाल लिए।

दो लड़कियों के बीच फंसा अंबाला का युवक, एक गलती, गहरा पश्चाताप, अटूट प्यार की कहानी

Facebook Love Story पापा को आई वो रोती हुई कॉल: “मुझे नाले के किनारे छोड़ दिया…”

सोमवार की शाम से ही लड़की जब घर नहीं लौटी, तो परिवार में कोहराम मच गया। लड़की के पिता और अन्य रिश्तेदार पूरी रात और अगले दिन उसकी हर संभावित जगह पर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार बीत गया और मंगलवार का पूरा दिन भी डर के साए में कट गया।

मंगलवार (2 जून) की शाम को करीब सात बजे, अचानक पिता के मोबाइल पर एक कॉल आई। स्क्रीन पर नंबर उसी आरोपी लड़के का चमक रहा था। पिता ने धड़कते दिल से जैसे ही फोन उठाया, दूसरी तरफ से उनकी बेटी की रोने और सिसकने की आवाज आई। लड़की बुरी तरह रो रही थी और डरी हुई थी। उसने रोते हुए कहा— “पापा, उसने मेरा मोबाइल छीन लिया था। मुझे यहां एक आंटी के घर पर बंद करके बैठाया गया था।”

इसके बाद लड़की ने जो बताया, उसने पिता के पैरों तले जमीन खिसका दी। लड़की ने कहा-

“पापा, अब लड़के ने मुझे एक गंदे नाले (नहर) के किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया है और वह खुद मुझे वहीं छोड़कर कहीं भाग गया है। मुझे नहीं पता कि मैं इस वक्त कहां हूं, मुझे रास्ता नहीं मिल रहा है, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है, प्लीज मुझे बचा लो…”

इस खौफनाक और अधूरे कॉल के बाद फोन कट गया। उस कॉल के बाद से लड़की का दोबारा कोई सुराग नहीं मिला और परिवार किसी अनहोनी की आशंका से बुरी तरह कांप उठा।

Facebook Love Story प्रतिकात्मक फोटो।

Facebook Love Story पुलिस की तफ्तीश और बंद मोबाइल की लोकेशन

बेटी की यह दर्दभरी कॉल आने के बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। लुधियाना के थाना जमालपुर में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता और लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई।

थाना जमालपुर के जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ अपहरण (किडनैपिंग) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टेक्निकल सेल आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन को लगातार ट्रेस करने में जुटी हुई है। हालांकि, वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन लगातार बंद (Switch Off) आ रहा है, जिससे उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने में दिक्कत आ रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे नाले के आसपास के इलाकों और उस संभावित जगह की सघन तलाशी ले रहे हैं, जहां लड़की ने खुद के होने की बात कही थी। पुलिस की कई टीमें लड़की को सकुशल बरामद करने और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के लिए दिन-रात छापेमारी कर रही हैं।

लेकिन फिलहाल, इस अधूरी और खौफनाक लव स्टोरी का अंत एक गहरे सस्पेंस और डर के मोड़ पर खड़ा है, जहां एक परिवार अपनी मासूम बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए दुआएं मांग रहा है। Facebook Love Story

रोजाना लेटेस्ट रोमांटिक और रियल लव स्टोरी पढ़ने के लिए हमारे व्हाटसएप चैनल को फॉलो करें।