Love Marriage के बाद ऑटाे ड्राइवर पर आया दिल, जमकर रोमांस और आखिरी भूल

Love Marriage के बाद ऑटाे ड्राइवर पर आया दिल, जमकर रोमांस और आखिरी भूल

Love Marriage “कभी-कभी प्यार की आग, राख नहीं… लाशें छोड़ जाती है।“ ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में हुआ। यहां 9 साल पहले लव मैरिज कर चुकी एक महिला ने एक बार फिर से लव मैरिज करने की चाहत में अपने पति को केवल इसलिए मौत के घाट उतरवा दिया, क्योंकि वह उसके दूसरे निकाह में बाधा बन रहा था।

शामली जिले के एक छोटे से कस्बा कांधला के रहने वाले युवक का उसकी पत्नी, प्रेमी और भाई ने मिलकर बड़ी ही बेहरहमी से हत्या कर दी। लाश एक बाग में फेंक दी। लेकिन कहते हैं कि, अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो, वह कोई ना कोई ऐसा सुराग छोड़ ही जाता है, जिससे वह पुलिस की पकड़ में आ जाता है।

छह महीने पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी का ऐसा दुखद अंत हुआ, जिससे न केवल तीन परिवार बर्बाद हुए, बल्कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली शातिर महिला, उसके प्रेमी और भाई को अब पूरी जिंदगी जेल मे काटनी होगी। कम से कम छह महीने से पहले तो जमानत भी मिलने की उम्मीद नहीं है।

Love Marriage यूं शुरू हुई प्रेम कहानी

शामली जनपद के कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी 26 वर्षीय असलम पुत्र आबिद की बहन की शादी बागपत जनपद के गांव फतेहपुर कुट्‌ठी धनौरा में हुई थी। बहन की शादी के बाद असलम का वहां आना जाना हुआ तो उसकी मुलाकात वहीं की ही रहने वाली 24 साल की आसमीन से हो गई। आसमीन, असलम की बहन के पास आती जाती रहती थी। असलम और आसमीन की आंख-मिचोली शुरू हो गई।

9 साल पहले दोनों में दोस्ती हुई और कुछ ही समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवार वालों से छिप-छिपाकर मिलने भी लगे। एक दिन आसमीन ने असलम से कह ही दिया, “मैं तुम्हारे बिना अब एक पल भी जिंदा नहीं रह सकती। ना जाने तुमने मुझ पर क्या जादू कर दिया है, हर पल तुम ही तुम नजर आते हो।“

“ऐसा ही कुछ हाल मेरा भी है जानू… मैं भी तुम्हारे बिना नहीं रह सकता… मैं अपने घर वालों को मना लूंगा, तुम भी अपने घर वालों से बात करके देखो” असलम ने जवाब दिया।

“ठीक है, मैं आज अम्मी से बात करके देखती हूं, उम्मीद है वह मान जाएंगी।“ आसमीन ने जवाब दिया।

Love Marriage के बाद ऑटाे ड्राइवर पर आया दिल, जमकर रोमांस और आखिरी भूल
Love Marriage असलम का फाइल फोटो।

Love Marriage परिवार वालों ने नहीं दी इजाजत

उसी दिन आसमीन ने अपने दिल की बात अपनी अम्मी से कह दी, लेकिन उसकी अम्मी ने उसके अब्बू से बात करने की बात की। आसमीन के अब्बू काम से वापस लौटे तो उसने आसमीन और असलम के बीच चल रहे संबंधों की जानकारी दी।

“…नहीं यह हरगिज नहीं हो सकता… अगर ऐसा हुआ तो मैं असलम को मार दूंगा” अचानक से वहां पहुंचे आसमीन के भाई हारुन ने भड़कते हुए कहा।

कुल मिलाकर हारुन, असलम और आसमीन के निकाह के लिए तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद परिवार की नाराजगी की सारी बात आसमीन ने असलम को बता दी। दोनों परेशान हो गए, करें तो क्या करें। “अब तो एक ही रास्ता निकलता है, कि हम दोनों घर से भागकर निकाह कर लें… तुम्हारी क्या राय है…” असलम ने आसमीन से पूछा।

“जो भी करना है, जल्दी करो… हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है… मेरा निकाह कहीं और कर दिया जाएगा… तुम बस देखते रह जाओगे।“ आसमीन ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा।

साल 2016 में एक दिन असलम और आसमीन अपना अपना घर छोड़कर भाग गए। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। और कांधला कस्बे से बाहर किराये का कमरा लेकर रहने लगे। दोनों के बीच प्यारभरे संबंध बने तो आसमीन ने असलम की गोद में एक नन्हा सा बच्चा डाल दिया।

वह भी बहुत खुश था, उसे अपने प्यार की निशानी मिल चुकी थी। दोनों हंसी खुशी से रहने लगे। असलम को जो भी काम मिल जाता, वह उसे कर लेता था। रात को जब असलम काम से वापस लौटता तो अपने बच्चे और आसमीन को देखकर उसकी दिनभर की सारी थकान दूर हो जाती थी।

Love Marriage जिंदगी में आया नया मोड़

दोनों की जिंदगी हंसी खुशी से बीत रही थी कि पांच साल पहले जिंदगी में एक मोड़ आया। असलम और आसमीन कांधला लौट आए। कांधला लौटने पर असलम ने अपने घर से दूर मोहल्ला रायजादगान में एक मकान किराये पर लिया और यहां पर रहने लगे। यहां पर रहते रहते आसमीन 3 बच्चों की मां बनी। अब वह कुल 4 बच्चों की मां है, जिनमें दो लड़के और दो लड़की।

असलम ने कांधला में ही एक होटल पर नौकरी करना शुरू कर दी। जैसे- जैसे परिवार बढ़ा और बच्चे बड़े होने लगे तो असलम की जिम्मेदारी भी बढ़ गई। घर और बच्चों के स्कूल की फीस आदि का खर्च भी बढ़ रहा था। होटल से उसे थोड़ी बहुत ही तनख्वाह मिलती थी, जिससे गुजारा होना मुश्किल हो रहा था। घर खर्च चलाने के लिए उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया।

जुए में पैसा हारने की वजह से वह लोगों का कर्जदार भी होता चला गया। एक फाइनेंसर से उसने 20-30 हजार रुपए का कर्ज लिया, लेकिन न तो समय से कर्ज की किश्तें अदा नहीं कर पा रहा था। जिस कारण फाइनेंसर और उसके आदमी घर आकर रुपयों का तकादा करने लगे। रोजाना फाइनेंसर के घर आने से आसमीन भी परेशान हो गई।

Love Marriage के बाद ऑटाे ड्राइवर पर आया दिल, जमकर रोमांस और आखिरी भूल
Love Marriage शामली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
Love Marriage छह महीने पहले शुरू हुई दूसरी प्रेम कहानी

कांधला के जिस मोहल्ला रायजादगान में असलम अपने बीवी- बच्चों के साथ किराये पर रहता था, वहीं पर पड़ोस में इंतजार नामक ऑटो ड्राइवर भी रहता था। दोनों का मकान बराबर-बराबर था। इंतजार की पत्नी की डेढ़ साल पहल मौत हो चुकी थी और अब इंतजार अकेला था। करीब छह महीने पहले दोनों के बीच मुलाकात हुई और प्यार हो गया। इंतजार ने असलम के घर में आना जाना शुरू कर दिया।

दोनों के बीच मोबाइल पर दिन और रात में घंटों प्यारभरी बातें होने लगी। व्हाट्सऐप पर भी दोनों खूब चेटिंग करने लगे।

असलम के होटल पर नौकरी पर जाने के बाद इंतजार अक्सर उसके घर पहुंच जाता था। आसमीन और इंतजार को एकांत वातावरण मिलने के कारण उनमें संबंध भी बन गए।

अब हाल ये हो गया था कि इंतजार रात का खाना भी आसमीन के साथ उसके घर पर ही खाने लगा। इस बात का जब असलम को पता चला तो उसने ऐतराज जताया, लेकिन आसमीन नहीं मानी और उसने इंतजार से बने रिश्ते को जारी रखा।

“आसमीन जो तुम कर रही हो, वह ठीक नहीं है… असलम ने गुस्से में कहा। “इंतजार को भी समझाया है, वह नहीं मान रहा, कम से कम तुम तो मान जाओ। रोजाना उसका हमारे घर आना, तुम्हारे साथ बैठकर खाना, खाना। क्या कहेंगे मोहल्ले वाले…।“

Love Marriage असलम ने की परिवार बचाने की कोशिश

असलम चाहता था कि उसका परिवार बिखरे नहीं, बच्चे मां-बाप दोनों के साथ रहे। मगर उसे क्या पता था कि यह रिश्ता अब एकतरफा हो चुका है।

आसमीन कुछ नहीं बोली, बस चुपचाप असलम की बातें सुनती रही। आसमीन अब इंतजार के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहती थी। लेकिन असलम इस राह में रोडा बन रहा था। आसमीन के दिमाग में आया कि असलम को बीच रास्ते से हटाना होगा, तभी जाकर वह इंतजार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर सकती है।

आसमीन ने इंतजार से मिलना जारी रखा। एक दिन उसने अपने भाई हारुन को अपने और इंतजार के रिश्ते के बारे में सारी बात बता दी। बहन के इंतजार के साथ बने रिश्ते की जानकारी पाकर हारुन भी उसके घर पहुंच गया। इंतजार को भी बुला लिया गया।

आसमीन ने अपने भाई से सारे हालात की जानकारी दी। “…जुआ खेलता है, लोगों का कर्जा सिर पर चढ़ा रखा है… घर के बाहर कोई न कोई अपने पैसे मांगने वाला खड़ा ही रहता है… मैं तो तंग आ गई हूं… जो कमाता है, उसे जुए में उड़ा देता है… इससे अच्छा है उसे मार ही दो।“ आसमीन परेशानी की हालत में बोली।

“… असलम तुम्हें लेकर घर से भागा था, रिश्तेदारों और बिरादरी में नाक कट गई…” हारुन ने अपनी बहन से नाराजगी भरे लहजे में कहा।

“… तुमने भी हमारी नाक कटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी…” हारुन ने फिर से आसमीन से कहा।

“… मेरी भूल थी भाई, मुझे क्या पता था निकाह के बाद यह नकारा हो जाएगा… जुआ खेलने लगेगा…” आसमीन ने मायूसी भरे लहजे में कहा।

“ठीक है… कुछ करते हैं…” हारुन ने आसमीन को दिलासा देते हुए कहा।

आसमीन, इंतजार और हारुन ने मिलकर एक प्लान बनाया। एक ऐसा प्लान जो उन्हें आजादी देगा।

Love Marriage ऐसे बनाया प्लान

9 अगस्त 2025, शनिवार की शाम हारुन ने असलम को फोन करके कहा- “चलो आज घूमने कैराना चलते हैं, आसमीन भी साथ रहेगी।“ असलम को शक नहीं हुआ, बीवी साथ थी तो सब सामान्य लगा। तीनों कांधला से कैराना की तरफ निकल पड़े। शराब के ठेके से शराब की बोतल ली। रास्ते में एक जगह पर बैठकर दोनों ने शराब पी।

हारुन ने कम शराब पी, जबकि असलम को ज्यादा शराब पिला दी, जिससे उसे कुछ होश ना रहा। असलम पूरी तरह से बेहोश हो चुका था। इसके बाद इंतजार अपना ऑटो लेकर वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसे ऑटो में डाला और एक सुनसान जगह ले जाकर मीट काटने वाले चाकू से असलम का गला रेतकर हत्या कर दी।

असलम की चीख तक नहीं निकल सकी। जो 9 साल से अपनी माशूका की हर गलती माफ करता आया था, आज खून से लथपथ बेजान पड़ा था। तीनों ने असलम के शव को कैराना में कांधला रोड पर हाशिम के आम के बाग में फेंक दिया और फरार हो गए।

10 अगस्त 2025, रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे कैराना कोतवाली पुलिस को आम के बाग में एक शव पड़े होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। असलम की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो पुलिस ने असलम के पिता को भी मौके पर बुला लिया।

Love Marriage के बाद ऑटाे ड्राइवर पर आया दिल, जमकर रोमांस और आखिरी भूल
Love Marriage जांच करती पुलिस

Love Marriage पुलिस ने किस तरह किया खुलासा

एसपी शामली रामसेवक गौतम ने हत्या के खुलासे के लिए एक टीम गठित की। कांधला से लेकर कैराना तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी में एक हरे रंग के ऑटो में आसमीन, हारून और इंतजार, असलम को ले जाते हुए नजर आए।

कैराना कोतवाली पुलिस ने बिना देरी किए, ऑटो ड्राइवर इंतजार को हिरासत में ले लिया। उसके और आसमीन के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। मोबाइल में दोनों की व्हाट्सऐप चेटिंग भी मिली। इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस टीम अब पूरी तरह से यह मान चुकी थी, कि असलम की पत्नी ने ही अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या कराई है।

पुलिस ने आसमीन और उसके भाई हारुन को भी गिरफ्तार कर लिया। आसमीन ने पुलिस को बताया कि वह इंतजार से दूसरा निकाह करना चाहती थी, लेकिन असलम रोडा बन रहा था। आसमीन ने अपना बयान बदलते हुए पुलिस का बताया कि, “उसने ऐसे ही कहा दिया था कि असलम को मार डालो, लेकिन इन दोनों (हारुन और इंतजार) ने तो सच में ही मेरे शौहर को मार डाला”, ऐसा बोल कर आसमीन बचना चाहती थी।

एसपी शामली रामसेवक गौतम बताते हैं कि, मृतक असलम की पत्नी आसमीन हत्याकांड में शामिल रही है। उसी के कहने पर मर्डर का प्लान बना। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा किया और आसमीन, हारुन और इंतजार को अरेस्ट कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। Love Marriage

(कथा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है)

Gurugram Love Story: कंपनी मालकिन-मैनेजर के बीच हॉट रोमांस, गुरुग्राम की कॉर्पोरेट लव स्टोरी

Sarv Rog Nivaran Puajn

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *