Sonipat Love Story देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हद

देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हदें पार की, कर बैठी आखिरी भूल

Sonipat Love Story हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला फर्नीचर कारीगर शाहनवाज बड़ा खुश नजर आ रहा था। उसे अपनी पत्नी महफरीन को लेकर अपने ममेरे साले की शादी में जाना था। साले की शादी के लिए उसने जमकर खरीदारी भी की थी। सोचा कि साले की शादी में जा रहा है, बड़ी आन-बान शान से जाना चाहिए। रास्ते में शाहनवाज के साथ क्या होगा, उसे इसका जरा भी अहसास नहीं था।

दरअसल, हरियाणा के सोनीपत जनपद के थाना गन्नौर क्षेत्रांतर्गत गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज की शादी 9 साल पहले 2016 में उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी महफरीन नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद शाहनवाज और महफरीन की जिंदगी मजे से चल रही थी। शाहनवाज दिनभर काम करके जब शाम को घर वापस लौटता को महफरीन उस पर अपना भरपूर प्यार न्यौछावर करती।

Sonipat Love Story दोनों की जिंदगी हंसी खुशी से गुजर रही थी। इस दौरान महफरीन ने दो बच्चों को जन्म दिया। पहला लड़का करीब आठ साल का है, जबकि दूसरा लड़का करीब चार साल का है। जैसा कि सभी परिवारों में होता है, रिश्तेदार आते जाते रहते हैं। शाहनवाज के मामा का लड़का तस्सवर उर्फ निवासी गांव, थाना कैराना जनपद शामली हाल पता गांव सरूरपुर जनपद बागपत का भी आना जाना था। जब कभी तस्सवर और महफरीन मिलते तो देवर- भाभी होने के नाते एक दूसरे से हंसी- मजाक भी कर लेते थे। शाहनवाज इसे यह सोचकर इग्नोर कर देता था कि देवर- भाभी में मजाक तो चलता ही रहता है।

Sonipat Love Story देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हद
Sonipat Love Story शाहनवाज और महफरीन

Sonipat Love Story देवर-भाभी में बढ़ी नजदीकियां

करीब छह महीने से महफरीन और तस्सवर में अचानक से नजदीकियां ज्यादा बढ़ गई थी। दोनों ने एक- दूसरे का मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिया।

“भाभी आप मुझे बहुत अच्छी लगती हो” एक दिन तस्सवर ने महफरीन से कहा। इस पर महफरीन ने जवाब दिया- “रहने दो”।

“रब करे आपको किसी की नजर ना लगे”, तस्सवर ने कहा। “मैं आपको दिल से कह रहा हूं आप बहुत सुंदर हो”। हिम्मत करके उसने अपने दिल की बात भी कह दी “भाभी मैं तुमसे प्यार करता हूं और आपके बगैर रह नहीं सकता।“

तस्सवर के मुंह से यह बात सुनकर महफरीन को थोड़ी देर के लिए अजीब सा लगा, लेकिन जब दोनों में काफी देर तक बात हुई तो महफरीन भी तस्सवर को अपना दिल दे बैठी। इसके बाद तो दोनों में घंटों बात होने लगी। दोनों चोरी छिप कर मिलने भी लगे। दोनों प्यार की तमाम हदों को पार कर दिया।

कहते हैं कि ईश्क किसी से छिपाए नहीं छिपता। जब देखो तब और घंटों तस्सवर से बात करने पर शाहनवाज को महफरीन पर शक हो गया। उसने एक दो बार महफरीन को समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी और लगातार तस्सवर से संबंध जारी रखे।

3 अगस्त की रात शाहनवाज ने महफरीन को मोबाइल पर किसी से बात करते रंगे हाथ पकड़ लिया।

“किससे बात कर रही थी? क्या चल रहा है?”, शाहनवाज का स्वर तेज था।

महफरीन बोली- “कुछ नहीं, मैं बस…”

शाहनवाज ने गुस्से में उसका फोन छीना और देखा, कॉल लॉग में बार-बार तसव्वुर का नाम था। वह भड़क उठा और महफरीन की पिटाई कर दी।

Sonipat Love Story -2: देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हद
Sonipat Love Story पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।

Sonipat Love Story : एक रात का किस्सा

उस रात, महफरीन की आंखों में सिर्फ आंसू नहीं थे। नफरत और बदले की आग भी थी। महफरीन ने उसी रात तसव्वुर को कॉल कर कहा, “अब बहुत हो गया, उसे रास्ते से हटाना होगा।” रात में ही महफरीन और तस्सवर ने एक ऐसी योजना बनाई, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। इसके बाद महफरीन ने शाहनवाज से ऐसा बर्ताव किया जैसे पिटाई के बाद वह शाहनवाज की बात मान गई हो। उसने शाहनवाज को इसका जरा भी अहसास नहीं होने दिया कि, उसके दिमाग में क्या चल रहा है।

7 अगस्त 2025 को शामली जनपद के गांव खुरगान निवासी शाहनवाज के ममेरे साले इमलाक की शादी थी। महफरीन और शाहनवाज ने मिलकर शादी में जाने का प्रोग्राम बनाया। महफरीन बोली- “बाइक पर जाएंगे, ताकि जल्दी पहुंच सके, क्योंकि हरियाणा की बसों में बहुत भीड़ चल रही है… फिर गांव तक पहुंचने के लिए साधन भी नहीं मिलता है… बस अड्‌डे पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है… अपनी बाइक होगी तो आसानी से घर तक पहुंच जाएंगे।“

Sonipat Love Story : कैसे तैयार हुआ प्लान

“हां यह सही रहेगा… गर्मी भी बहुत ज्यादा है… अपना साधन होगा तो पहुंचने में आसानी रहेगी” शाहनवाज ने जवाब दिया। थोड़ा रुक कर बोला- “एक दिन पहले चलेंगे। काफी दिन हो गए, तुम्हारे परिवार वालों से भी नहीं मिला हूं मैं… वह भी कहते रहते हैं….”

“रात को तुम्हारे मायके गांव गढ़ी दौलत चलेंगे… अगले दिन वहीं से खुगरान चलेंगे।“ शाहनवाज ने अपना प्लान बताया।

जैसा कि, महफरीन और शाहनवाज ने शादी के लिए प्रोग्राम बनाया था, उसी के अनुसार 6 अगस्त 2025 को दोनों बाइक पर सवार होकर गांव गढ़ी दौलत पहुंच गए। शाहनवाज को देखकर महफरीन के मायके वाले भी बहुत खुश हुए। सभी ने घर और परिवार का हाल चाल पूछा। दामाद जी घर पर आए थे तो शाहनवाज की खातिरदारी भी अच्छी तरह से हुई।

7 अगस्त की सुबह शाहनवाज अपनी बीवी महफरीन को बाइक पर बैठाकर गांव खुरगान के लिए निकल पड़ा। गांव में पहुंचने से पहले कस्बा कैराना में उसने कुछ सामान भी खरीदा और फिर से चल पड़ा। बाइक पर पीछे बैठी महफरीन फोन पर बार- बार किसी से बात कर रही थी। बाइक की स्पीड तेज होने के कारण वह समझ नहीं पा रहा था। उसे केवल इतना ही समझ आया कि शायद शादी वाले घर से फोन आ रहे होंगे, कि कितनी देर में पहुंचोगे।

Sonipat Love Story : कोर्डवर्ड में बातचीत

लेकिन महफरीन किसी से कोर्ड-वर्ड में बात कर रही थी। उसने बोला, ‘मंजिल आने वाली है’ थोड़ा आगे चलने पर उसने फिर से कोर्ड वर्ड में बात की, ‘पुल पार करो’ और इसके बाद फोन पर फिर से कहा ‘बस थोड़ा इंतजार करो’

महफरीन के इन कोर्ड वर्ड से खून और विश्वासघात की गंध आ रही थी। सुबह के दस बज रहे थे। मियां शाहनवाज और बीवी महफरीन की बाइक नेशनल हाईवे पर दौड़ी जा रही थी।

जब वह पानीपत- हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर से थोड़ा आगे बेरी के बाग के निकट पहुंचे, तो पीछे से दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर शाहनवाज की बाइक में टक्कर मार दी और शाहनवाज को डंडा मारकर बाइक रुकवा ली। युवकों ने चाकू से शाहनवाज पर ताबड़तोड़ कई वार किए। एक युवक ने उस पर तमंचे से गोली चलाई। गंभीर घायल शाहनवाज सड़क पर नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

शाहनवाज की आंखों में दर्द और धोखे की झलक थी- शायद आखिरी बार उसने महफरीन को देखा, जो चुपचाप खड़ी थी। महफरीन ने डॉयल 112 को फोन किया और पुलिस को सूचना दी-“हम पर हमला हुआ है ! बदमाशों ने मेरे पति को मार डाला !”

पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर घायल पड़े शाहनवाज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sonipat Love Story -2: देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हद
Sonipat Love Story प्रतीकात्मक फोटो।

Sonipat Love Story : अपने जाल में फंसी

जानकारी पाकर सोनीपत से शाहनवाज के परिजन भी कैराना पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को डेढ़ लाख रुपए की दूल्हे के लिए ले जाई जा रही नोटों की माला और बाइक लूटने की सूचना दी।

एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मौके से शाहनवाज की बाइक भी बरामद की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं।

वहीं, अस्पताल में महफरीन जमीन पर गिरकर बार-बार बेहोशी का नाटक करने लगी, रोती रही। महफरीन की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो डाक्टरों की टीम द्वारा शाहनवाज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसके शरीर में गोली लगना भी पाया गया, चाकुओं से वार किए गए थे सो अलग।

कैराना पुलिस के अनुसार, महफरीन के बयान लिए तो उसने पुलिस को चाकुओं से हमला करना ही बताया। पुलिस को महफरीन क बातों में दम नहीं लगा। उसकी आंखों में पत्नी की मौत के आंसू जरुर थे, लेकिन पकड़े जाने का डर भी साफ झलक रहा था।

पुलिस ने महफरीन को दुबारा से बयान लेने के लिए बुलाया तो उसने बयान देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठा लिया। इसी दौरान केस के खुलासे के लिए लगाई गई टीमों ने जब फहफरीन की कॉल डिटेल खंगाली तो सारे राज खुलते चले गए।

Sonipat Love Story : कैसे खुला राज

तसव्वुर से उसकी लगातार बातचीत और लोकेशन शेयरिंग से पूरा राज खुला। पुलिस की कड़ी पूछताछ में महफरीन टूट गई।

“हां… मैंने करवाया मर्डर… तसव्वुर से प्यार करती हूं। शाहनवाज ने मारा था मुझे… पिटाई सह नहीं पाई।”

महफरीन ने बताया कि शाहनवाज ने उसे तसव्वुर से मोबाइल पर बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शाहनवाज ने उसकी पिटाई भी की थी। इसी के बाद उसने प्रेमी तसव्वुर के साथ मिलकर शाहनवाज की हत्या की योजना बनाई। उसका काम सिर्फ लोकेशन देना था। हत्या की प्लानिंग के तहत उसे सही समय पर सही जगह तक ले जाना था।

कैराना और आसपास लगे 10 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में दो बाइको पर  सवार 4 हमलावर नजर आए। फुटेज  से उनकी बाइक का नंबर मिला।

इसके कुछ ही घंटों में हत्या के आरोपी तसव्वुर और शोएब को पकड़ लिया गया। पुलिस  की जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल तमंचा और चाकू गढ़ी दौलत गांव के एक युवक ने उपलब्ध कराए थे।

महफरीन ने एफआईआर में छिपाई बात

पति की हत्या की एफआईआर मृतक की पत्नी महफरीन ने खुद दर्ज कराई थी। इसमें  केवल चाकू से हत्या की बात कही गई, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई।

जिस दिन इमलाक की बारात गंदराऊ जानी थी, उसी दिन हत्या की खबर गांव पहुंची। शादी की तैयारियां पल भर में मातम में बदल गईं। केवल पांच बुजुर्ग ही निकाह की रस्मों के लिए बारात के साथ गए, जबकि बाकी रिश्तेदार अस्पताल और घर पर ही रहे।

Sonipat Love Story -2: देवर पर आया भाभी का दिल, रोमांस की हद
Sonipat Love Story – पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

क्या था कोर्ड वर्ड का मतलब

एसपी शामली रामसेवक ने बताया कि, हत्या वाले दिन जब महफरीन अपने पति के साथ शादी में जा रही थी तो वह अपने प्रेमी तस्सवर को पूरी लोकेशन सेंड कर रही थी। वह कब घर से निकली, कब कैराना पहुंची और कब वारदात स्थल पर पहुंची।

वह कोर्ड वर्ड में बात भी कर रही थी। कोडवर्ड ‘मंजिल आने वाली है’ का मतलब था कि खुरगान रोड पास आ रहा है। ‘पुल पार करो’  यानी बाइक के पीछे-पीछे रहो, और ‘बस थोड़ा इंतजार करो’ का मतलब था कि हत्या का सही समय आ रहा है।

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले महफरीन के प्रेमी तस्सवर और उसके साथी शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक ही गांव भूरा, कोतववाली कैराना के रहने वाले है, लेकिन तस्सवर फिलहाल बागपत जनपद के गांव सरुरपुर में रहता है। इस वारदात में दो अन्य युवक भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

नौकरी के बदले जिस्म की मांग, सिर्फ लड़कियों की डिमांड, पंजाब का रहने वाला अरेस्ट

Shatru Badha Nivaran Pujan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *