devar bhabhi romance पर आधारित यह कहानी उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सच्ची घटना है। गन्ना बाहुल्य क्षेत्र शामली में आज भी पारंपरिक माहौल, मर्यादा और लोक-लाज को जीवन का सबसे बड़ा माना जाता है।
उसी माटी की गंध से सराबोर एक गाँव में शाम ढलते ही लोग अपने अपने घरों में लौट आते हैं। इसलिए नहीं कि कोई डर है, बल्कि इसलिए कि वह सुबह को जल्दी उठते हैं और रात को भी जल्दी ही सो जाते हैं।
devar bhabhi romance की यह कहानी करीब तीन साल पुरानी है। गांव के रहने वाले जगपाल सिंह के मकान में अजीब सी गहमागहमी थी। बाहर गेंदे के फूलों से सजे वंदनवार लटक रहे थे, और अंदर मकान में टिमटिमाते बल्ब की मद्धिम रोशनी के बीच माहौल में बर्फ सी ठंडक जमी हुई थी।
हर कोई परेशान। कोई अपनी आँखें मल रहा था तो कोई अपने कानों पर यकीन नहीं कर पा रहा था। विवाह का मंडप अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था, और एक दुल्हन ने पहली ही रात ऐसी दरार पैदा कर दी थी, जिसकी गूँज पूरे गाँव में गूँजने वाली थी।

devar bhabhi romance: शामली का नया सवेरा और अनजानी शाम
25 साल की रीना चंचल और आत्मविश्वासी लड़की थी, जिसके आँखों में सपनो की अपनी एक दुनिया बसती थी। उसके लिए शादी केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के संग जीवन बिताने का एक जरिया थी हालाँकि वह प्रेमी कौन था और किस घर में रहता था, इस नियति के खेल से वह पूरी तरह बेखबर थी।
28 वर्षीय राकेश, जो स्वभाव से गंभीर, सहनशील और अपने पिता के आदेश को अंतिम सत्य मानने वाला बड़ा बेटा था, उसके कमरे को नए नवेले विवाहित जोड़े के लिए गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। गुलाब और अन्य फूलों की खुशबू कमरे के कोने-कोने में तैर रही थी। लेकिन कमरे के बाहर, चौखट पर खड़ी रीना ने जब अपने कदम रोके, तो ऐसा लगा मानो वक्त ही थम गया हो।
“मैं इस कमरे में कदम नहीं रखूँगी,” रीना की आवाज़ में न तो रोना-धोना था और न ही कोई झिझक। उसकी आवाज़ में एक अजीब सी जिद थी।
राकेश की माँ, सुमित्रा देवी ने हैरानी से रीना की तरफ देखा और मुस्कुराने का प्रयास करते हुए बोलीं, “क्या कह रही है बहू? यह तेरा और तेरे पति का कमरा है। आ, अंदर आ…”
“नहीं मम्मी,” रीना ने नज़रें झुकाकर लेकिन साफ़ शब्दों में कहा, “मेरा रिश्ता इस कमरे से नहीं, उस कमरे से है जहाँ दिनेश रहता है। मैं केवल और केवल दिनेश की पत्नी बनकर इस घर में रह सकती हूँ, किसी और की नहीं।”
यह सुनते ही घर में मौजूद महिलाओं, रिश्तेदारों के कान खड़े हो गए। हर कोई बात करने लगा कि नई नवेली दुल्हन अपने पति के कमरे में नहीं जाएगी तो कहां जाएगी। राकेश, जो दूल्हे के कपड़े पहने अपनी दुल्हन का इंतज़ार कर रहा था, चौखट पर आकर खड़ा हो गया। उसके चेहरे का रंग उड़ चुका था।

devar bhabhi romance: नियति का निर्दयी मोड़
दरअसल, देवर भाभरी की इस प्रेम कहानी की शुरुआत कुछ महीने पहले दिल्ली की एक शादी समारोह में हुई थी।
राकेश का छोटा भाई दिनेश दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है। शहर की आपाधापी से दूर जब वह अपने रिश्तेदार की शादी में पहुँचा, तो उसकी मुलाकात रीना से हुई। रीना को देखते ही वह उस पर अपना दिल हार बैठा। बातों-बातों में दोनों ने एक-दूसरे को जाना, नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और फिर फोन की घंटियाँ दो दिलों की धड़कनें बनकर बजने लगीं।
लेकिन नियति अपनी ही चाल चल रही थी। devar bhabhi romance
दिनेश की नौकरी और व्यस्तता के चलते उसे यह नहीं पता चल पाया कि शामली वाले घर में उसके बड़े भाई राकेश का रिश्ता किस लड़की से तय हुआ है। उधर, रीना के घर वालों ने भी पारंपरिक तरीके से शादी तय कर दी थी, और रीना को बस इतना पता था कि उसका रिश्ता शामली के एक परिवार में हुआ है। उसने सोचा कि यह दिनेश का ही परिवार है।
शादी वाले दिन, जब राकेश बारात लेकर रीना के द्वार पर पहुँचा और जयमाला के स्टेज पर दिनेश ने अपनी होने वाली ‘भाभी’ का चेहरा देखा, तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। रीना ही उसकी वह ‘भाभी’ बनने जा रही थी, जिससे उसने ताउम्र साथ निभाने के वादे किए थे।
वह पीछे हट गया और बारातियों के बीच कुर्सी पर जाकर बैठ गया। उसकी आंखों से आंसू टपक रहे थे। मन कर रहा था कि फफक-फफक कर रोए। लेकिन गांव से आई बारात के बीच उसने खुद को संभाले रखा।
दूसरी ओर, रीना ने जब देखा कि उसके सामने दिनेश नहीं, बल्कि कोई और खड़ा है, तो वह भी हैरान रह गई। चारों तरफ डीजे की आवाज, बारातियों-घरातियों का शोर-शराबा और परिजनों के दबाव के बीच उसने बेमन से राकेश के गले में वरमाला डाल दी।
उसका मन भीतर ही भीतर चीख रहा था, परंतु वह सही समय का इंतज़ार कर रही थी। वह जानती थी कि चुप रहकर पूरी जिंदगी घुटने से बेहतर है कि एक बार सच का सामना कर लिया जाए।
Devar bhabhi love story: मोहब्बत की अनोखी दास्तान, समाज का दबाव, ऋषिकेश की एक सच्ची देवर-भाभी स्टोरी
devar bhabhi romance: सन्नाटा, सवाल और सुलगती रात
सुहागरात की वह सजावट धरी की धरी रह गई। घर के एक कोने में रीना अपनी ज़िद पर अड़ी बैठी थी।
“तू पागल तो नहीं हो गई है रीना?” राकेश के पिता, जगपाल सिंह अपनी कड़क आवाज़ में बोले, “तू हमारे घर की बहू है! हमारी इज़्ज़त का सवाल है। यह क्या ड्रामा लगा रखा है तूने?”
रीना ने हाथ जोड़कर कहा, “पापा, मुझे जो भी सजा देनी है दे लीजिए। लेकिन मैं झूठ के बुनियाद पर कोई रिश्ता नहीं शुरू कर सकती। मैं दिनेश से प्यार करती हूँ और हमारी बात शादी से बहुत पहले से चल रही थी। हम दोनों को नहीं पता था कि हमारी किस्मत हमें इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देगी।”
दिनेश कमरे के कोने में सिर झुकाए खड़ा था। उसकी आँखों में पछतावा और लाचारी साफ़ दिख रही थी।
“दिनेश!” जगपाल सिंह गर्जे, “यह क्या ड्रामेबाजी है?” devar bhabhi romance
दिनेश ने धीमी आवाज़ में, कॉपते हुए होंठों से कहा, “हाँ पापा… लेकिन मुझे कसम से नहीं पता था कि भैया की शादी रीना से हो रही है। अगर मुझे ज़रा भी भनक होती, तो मैं…”
“तो तुम क्या करते?” जगपाल सिंह ने अपनी लाठी ज़मीन पर पटकी, “तुमने पूरे गाँव में हमारी नाक कटवा दी!”
रात के दो बज चुके थे। वातावरण में तनाव इतना बढ़ चुका था कि साँस लेना भी भारी लग रहा था। राकेश ने अपनी आँखें बंद कीं। उसने एक तरफ अपनी दुल्हन को देखा जो उसके भाई के प्यार में अडिग खड़ी थी, और दूसरी तरफ अपने छोटे भाई को देखा जो आत्मग्लानि से मरा जा रहा था।

devar bhabhi romance: दोनों पक्षों की पंचायत
सुबह होते ही यह खबर शामली के उस गाँव में जंगल की आग की तरह फैल गई। तरह-तरह की बातें बनने लगीं। आनन-फानन में रीना के पिता और उसके रिश्तेदारों को संदेश भिजवाया गया।
दोपहर होते-होते रीना के मायके वाले बदहवास हालत में जगपाल सिंह के मकान पर पहुँचे। रीना के पिता का चेहरा शर्म से झुका हुआ था।
“यह तुमने क्या किया रीना?” उसके पिता रोते हुए बोले, “हमारी इज़्ज़त की धज्जियाँ उड़ा दीं तुमने!”
“पापा, अगर मैं आज चुप रह जाती, तो तीन जिंदगियाँ बर्बाद होतीं- मेरी, राकेश जी की और दिनेश की,” रीना ने उत्तर दिया।
गाँव के सरपंच, पंच और दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों को मिलाकर गांव में एक पंचायत बैठाई गई। हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच पंचों ने मामले की गंभीरता को समझा।
गाँव के सरपंच, ने कहा, “बात बहुत नाजुक है जगपाल भाई। मामला परंपरा का भी है और तीन बच्चों की पूरी जिंदगी का भी। अगर ज़बरदस्ती इस रिश्ते को थोपा गया, तो कल को कोई अनहोनी हो सकती है।”
“लेकिन सरपंच साहब,” रीना के चाचा बोले, “राकेश का क्या? उसकी क्या गलती है इसमें? समाज हमें क्या कहेगा?”
पंचायत में घंटों बहस चलती रही। कोई परंपरा का दुहाई दे रहा था, तो कोई बच्चों के भविष्य की चिंता कर रहा था। रीना अपने फैसले पर टस से मस नहीं हुई। उसने साफ कह दिया, “अगर मेरी शादी दिनेश से नहीं हुई, तो मैं इस गाँव को छोड़ दूँगी, लेकिन किसी और की पत्नी बनकर नहीं रहूँगी।”
devar bhabhi romance: राकेश का महान त्याग
सूरज ढलने को था और पंचायत किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुँच पा रही थी। तभी राकेश आगे आया। उसके चेहरे पर एक अजीब सा ठहराव था- एक ऐसा ठहराव जो भारी मानसिक उथल-पुथल के बाद ही आता है।
उसने पंचायत के सामने हाथ जोड़े, राम-राम बोला और कहा, “पंचों… और यहाँ मौजूद सभी बड़े-बुजुर्गों, मेरी एक बात सुन लीजिए।”
पूरे प्रांगण में सन्नाटा छा गया। सब राकेश के मुँह से निकलने वाले शब्दों का इंतज़ार करने लगे।
राकेश ने गहरा साँस लिया और रीना की तरफ देखा, “रीना ने जो हिम्मत दिखाई है, शायद मैं वो कभी न दिखा पाता। अगर इसका दिल मेरे भाई के पास है, तो शरीर से मेरे साथ रहकर यह कभी खुश नहीं रह पाएगी। और जो स्त्री मन से किसी और की हो चुकी हो, उसे ज़बरदस्ती अपना बनाना न तो धर्म है और न ही इंसानियत।”
Devar Bhabhi Love Story: हंसी-मजाक में शुरू हुआ देवर-भाभी का इश्क, गुनाह या बेपनाह मोहब्बत?
फिर वह अपने छोटे भाई दिनेश के पास गया, उसका हाथ पकड़ा और उसे रीना के पास लाकर खड़ा कर दिया।
“मैं अपनी खुशी की बलि दे सकता हूँ, लेकिन अपने भाई और इस परिवार की खुशियों का कत्ल नहीं कर सकता,” राकेश की आवाज़ भारी हो गई थी, “अगर रीना मेरे छोटे भाई की दुल्हन बनकर इस घर में रहना चाहती है, तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। मैं खुद इन दोनों को अपना आशीर्वाद देता हूँ।”
राकेश के इस निस्वार्थ त्याग को देखकर पंचायत में मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। जो लोग कल तक रीना को कोस रहे थे, वे भी राकेश के इस बड़प्पन के आगे नतमस्तक हो गए। जगपाल सिंह ने आगे बढ़कर अपने बड़े बेटे को गले से लगा लिया। उनकी आँखों से आँसू छलक पड़े।

devar bhabhi romance: एक नई शुरुआत
पंचायत ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर इंसानियत और प्रेम को प्राथमिकता दी जाएगी।
बिना किसी धूमधाम के, बिना किसी बैंड-बाजे के, गाँव के ही एक छोटे से मंदिर में साधारण तरीके से रीना और दिनेश का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। रीना, जो कुछ घंटे पहले तक राकेश की ‘वधु’ के रूप में आई थी, अब उसी घर की छोटी बहू बन चुकी थी।
devar bhabhi romance
राकेश ने अपने कमरे की सजावट को खुद अपने हाथों से साफ किया और उस कमरे को अपने छोटे भाई और रीना के लिए छोड़ दिया। वह खुद हवेली के ऊपरी हिस्से के एक साधारण कमरे में चला गया, जहाँ हवा में एक अजीब सा सुकून था- अपनी कुर्बानी का सुकून, अपने भाई के संसार को बिखरने से बचाने का सुकून।
शामली के इस छोटे से गाँव की यह सत्य घटना आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। यह कहानी सिर्फ एक अनोखी प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्रेम जब सच्चा हो, तो वह सभी बाधाओं को पार कर लेता है, और त्याग जब निस्वार्थ हो, तो वह इंसान को महान बना देता है। devar bhabhi romance
रोजाना लेटेस्ट रोमांटिक कहानी, रियल लव स्टोरी और प्यार का पंचनामा पढ़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो/लाइक करें।
यदि आप अपने मोबाइल पर रोजाना लेटेस्ट रोमांटिक कहानी, सच्ची प्रेम कहानी चाहते हैं तो हमारे व्हाटसएप चैनल को फॉलो करें।
💖 Love Calculator 💖
अपने और अपने पार्टनर के नाम से लव परसेंटेज चेक करें!




